Friday, September 4News That Matters


सरकार एन पी एस का काला कानून वापिस ले: डॉ० डी० सी० पसबोला

सरकार एन पी एस का काला कानून वापिस ले: डॉ० डी० सी० पसबोला

एन पी एस कर्मचारियों के भविष्य के साथ धोखा:पसबोला

गढ़देश पुरानी पेंशन बहाली सम्मेलन सम्पन्न

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) द्वारा आज रामलीला मैदान, पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल में विशाल गढ़देश पुरानी पेंशन बहाली सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका कि दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष  बी. पी.एस. रावत, राष्ट्रीय महासचिव  दुबे, प्रदेश अध्यक्ष  अनिल बडो़नी, प्रदेश महासचिव  सीताराम पोखरियाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष  योगिता पन्त, राष्ट्रीय संयोजक  मिलिन्द बिष्ट द्वारा मंचासीन होकर अपने ओजस्वी विचार व्यक्त कर सभी कार्मिकों में नये जोश एवं ऊर्जा का संचार किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति रही, जिनमें कई अधिकारी एवं कर्मचारी दूरस्थ जिलों से भी सम्मिलित हूए। सभी ने पुरानी पेंशन बहाली पर सहमति व्यक्त करते हुए सरकार से नई पेंशन की जगह पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर मांग की।

सम्मेलन में *प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला* द्वारा एन पी एस को पेंशन कम टेंशन ज्यादा बताते हुए सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गयी। उनके द्वारा नई पेंशन की तुलना शेयर्स सट्टा से करते हुए कर्मचारियों के भविष्य और पैसे को असुरक्षित बताते हुए कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ बताया। *डॉ० पसबोला* द्वारा नई पेंशन को कर्मचारियों के साथ एक धोखा करार दिया गया।

सम्मेलन में देश विभिन्न प्रदेशों छत्तीसगढ़, झारखण्ड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर आदि इत्यादि के प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिन्होंने आन्दोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर ओर आगे ले जाने और ज्यादा प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी जनसभा में उमडा सैलाब, धामी ने कहा विश्व के मानचित्र पर भारत का मान बढ़ाने वाले, राष्ट्रऋषि प्रधानमंत्री मोदी का, मैं, योगनगरी ऋषिकेश में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *