Sunday, October 25News That Matters



कैबिनेट मंत्री महाराज ने टूटे मालन पुल का किया निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री महाराज ने टूटे मालन पुल का किया निरीक्षण

यूपी के मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी के घर पहुंकर उनके दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि.

कोटद्वार।

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण,  जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये  मालन नदी पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ बदरीनाथ रोड़ स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी राज भूषण सिंह रावत के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी गये। 

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को  बारिश के कारण बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये मालन नदी पर टूटे हुए पुल का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि मालन नदी पर डायवर्जन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिसे 4 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। 

श्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि नदियों के चैनेलाइजेशन के लिए पूरी योजना बनाकर हाई कोर्ट जायेंगे ताकि इस प्रकार की चुनौतियों से निपटा जा सके। कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि से कई सेतुओं को क्षति पहुंची है।

लोनिवि मंत्री श्री महाराज ने कहा कि उन्होने अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देश दिये हैं कि सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गो को खोला जाए। उन्होंने कहा कि बरसात बंद होने के पश्चात तत्काल प्रदेश की सभी सड़कों को ठीक करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

अपने कोटद्वार भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बदरीनाथ रोड़ स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी राज भूषण सिंह रावत के आवास पर भी पहुंचे। हाल ही में राज भूषण सिंह रावत के पिता का आकस्मिक निधन हुआ था। श्री महाराज उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी गये।

 

यह भी पढ़ें -  मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेगी 156 नई फैकल्टीः डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *