Wednesday, December 24News That Matters

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों का हो परम आदर : डीएम  

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों का हो परम आदर : डीएम

जिलाधिकारी सविन बसंल ने विगत दिवस स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान पुरानी जजी परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए प्रस्तावित सदन निर्माण का मामला आया जो कि वन कटान अनुमति के कारण 8 माह से लम्बित था, जिस पर जिलाधिकारी ने वन विकास निगम के आरएम डीएलएम को कार्यवाही के निर्देश दिए थे, अनुमति की कार्यवाही में 1 दिन विलम्ब होने पर प्रशासन ने आरएम, डीएलएम वन विकास निगम का वाहन जब्त करते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी।
कार्यवाही तलवार लटकती देख वन विकास निगम के अधिकारियों ने उसी अनुमति की कार्यवाही के साथ ही पेड़ कटान, छपान की कार्यवाही कर दी है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। सेनानियों के परिजनों आंवटित सदन निर्माण कार्य को शीघ्र कराने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को उक्त भूमि पर पेड़ कटान/ शिफ्टंग की कार्यवाही को आज ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। डीएम ने पुरानी जजी कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन सेनानी भवन निर्माण कार्य को त्वरित कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार पहुंचकर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर लिया आशिर्वाद


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *