Monday, November 2News That Matters



शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण और इसलिए जताई नाराजगी

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण और इसलिए जताई नाराजगी

स्मार्ट सिटी : मंत्री अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण, मौके पर विभागीय अधिकारी न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की

मंत्री जी का रात को औचक निरीक्षण ,डॉ अग्रवाल ने फुटपाथ बनाने के लिए कंक्रीट व रोड़ी-पत्थर की गुणवत्ता जांची

 

मंत्री अग्रवाल के सख्त निर्देश रात्रिकाल में विभागीय कर्मचारी रहे मौजूद, निर्माण कार्यों में तेजी आए बनी रहे गुणवत्ता

 

 

 

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी देहरादून प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने रात्रि काल में मौके पर विभागीय अधिकारी न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दूरभाष से ही लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने रात्रि काल में मौके पर विभागीय अधिकारी न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
किया। इस दौरान मौके पर काम कर रहे मनोहर सैनी श्रमिक से जानकारी ली। मौके पर लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

वही डॉ अग्रवाल ने फुटपाथ बनाने के लिए कंक्रीट व रोड़ी-पत्थर की गुणवत्ता भी जांची। मौके पर साइट में काम कर रहे श्रमिक प्रदीप विश्वकर्मा से भी जानकारी ली। डॉ अग्रवाल ने मौके से ही लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील रावत से दूरभाष पर वार्ता की।

डॉ अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा इन्वेस्टर सम्मिट हम सभी के सामने हैं। मगर अभी तक निर्माण कार्यों में तेजी नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि रात्रिकाल में कार्य करना उचित है मगर अधिकारियों का न होना निराशाजनक है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि रात्रिकाल में विभागीय कर्मचारी यहां मौजूद रहे। जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आए और उचित पैमाने के साथ गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने रोड पर जगह-जगह मलबे पड़े होने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे हटाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि ईसी रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत लगभग 30 करोड रुपए जिसमे फुटपाथ,अंडरग्राउंड केबल, एमयूडी सहित अन्य निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

यह भी पढ़ें -  पूर्ण विश्वास है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पांच की पाँचों सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी: धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *