Monday, October 19News That Matters



हरिद्वार कुंभ : मुख्यमंत्री के रवैये से साधु-संत उत्साहित _ सीएम ने बैरागी अखाड़े के साधु-संतों से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

हरिद्वार कुंभ : मुख्यमंत्री के रवैये से साधु-संत उत्साहित

_ सीएम ने बैरागी अखाड़े के साधु-संतों से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ संह रावत जी ने शनिवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान साधु-संतों से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। कुंभ आयोजन पर साधु-संतों से उन्होंने विस्तार से चर्चा की और उनके सुझाव भी लिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र से जारी कोराना गाइडलाइन के अलावा कोई भी पाबंदी कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं पर लागू नहीं होगी। देश और दुनिया के श्रद्धालु हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में बगैर किसी अनावश्यक रोक-टोक के आ-जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हरिद्वार कुंभ को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। उन्होंने हरिद्वार महाकुंभ मेले को पूर्ण स्वरूप और दिव्य भव्य कुंभ आयोजित कराने की बात कही है। इसी सिलसिले में आज मुख्यमंत्री ने हरिद्वार भ्रमण के दौरान बैरागी कैंप में बैरागी अखाड़े के साधु-संतों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अब कुंभ मेले में आवश्यक टेंट लगेंगे, शौचालय बनेंगे और सभी महामंडलेश्वर को जगह व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। कुंभ को लेकर मुख्यमंत्री के रवैये से आश्वासन के बाद साधु-संत भी उत्साहित हैं। कुंभ मेले के लिए दी गई खुली छूट के लिए साधु-संतों ने उनका आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक सुरेश राठौर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *