देवभूमि में बोले बलूनी- ‘उत्तराखंड में विश्वस्तरीय कैंसर अस्पताल बने, ये मेरा संकल्प’

baluni

देवभूमि उत्तराखंड में आज कल डेढ़ साल बाद राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रिय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी अपने उत्तराखंड प्रवास पर हैं और इस समय हल्द्वानी में हैं। सांसद बलूनी ने आज मीडिया से रामनगर में बातचीत में कहा कि, वे अब स्वस्थ हैं और उन्होंने सबसे पहले अपने गाँव जाकर अपने कुल देवीदेवताओं का आशीर्वाद लिया। साथ ही उत्तराखंड के विकास के लिए अपनी भागीदारी जितनी हो, उसके लिए आशीर्वाद माँगा। उन्होंने कहा कि, मैं उत्तराखंड में फिजिकली मौजूद नहीं था, लेकिन ऐसा कोई पल नहीं था जब मैं उत्तराखंड के सरोकारों के साथ ही प्रदेश के लोगों की सहूलियत के लिए काम नहीं करता रहा।

सांसद बलूनी ने कहा कि, जब गंभीर रूप से बीमार के बाद इलाज कराने के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती था। तब यही सोचता था कि जिस तरह का इलाज मुझे मिल रहा है, वैसा ही इलाज उत्तराखंड में भी मिलना चाहिए। इसके बाद मैंने उतराखंड में विश्व स्तरीय उपचार की सुविधा देने वाले कैंसर इंस्टीट्यूट संस्थान खोलने का संकल्प लिया, लेकिन कोविड के कारण इसमें कुछ देरी हुई है उन्होंने कहा कि, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि, विश्व स्तरीय कैंसर अस्पताल उत्तराखंड में बनवाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

आपको बता दें कि, नवम्बर के आखिरी सप्ताह साल 2020 में ये खबर आई थी कि, उत्तराखंड में टाटा समूह के माध्यम से विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान खोला जाएगा। टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर यह संस्थान खोलने की जानकारी दी थी। और जल्द ही प्रदेश में टाटा कैंसर संस्थान को स्थापित करने के लिए काम शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिलवाड़ा, रूद्रप्रयाग में जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत कुल 46680.95 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

baluni

हम सभी जानते हैं कि, राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी पिछले साल जब कैंसर का इलाज कराने के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। तब वे यही सोचते थे कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें जिस तरह का इलाज मिल रहा है, वैसा ही इलाज उत्तराखंड के लोगों को भी मिलना चाहिए।

 

इसके बाद उन्होंने कैंसर चिकित्सा में सस्ती, प्रमाणिक और विश्व स्तरीय उपचार की सुविधा देने वाले कैंसर इंस्टीट्यूट संस्थान व टाटा ट्रस्ट से संपर्क कर उत्तराखंड में कैंसर संस्थान खोलने का आग्रह किया था। प्रदेश सरकार ने भी जून 2017 में टाटा ट्रस्ट के साथ कैंसर संस्थान के लिए एमओयू किया था।

लेकिन नवम्बर 2020 में टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर कैंसर संस्थान खोलने की जानकारी दी उत्तराखंड में इस संस्थान के स्थापित होने से कैंसर से जूझ रहे मरीजों को बेहतर जांच, उपचार और ऑपरेशन आदि की सुविधा मिलेगी।

साथ ही आस-पास के शहरों में भी कैंसर का उच्चस्तरीय अस्पताल न होने के कारण, वहां के कैंसर मरीजों को भी खासी राहत मिलेगी। बलूनी ने रतन टाटा का आभार जताते हुए कहा कि टाटा समूह ने कैंसर संस्थान के रूप में उत्तराखंड को एक बड़ा उपहार दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here